Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 11 May 2022: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा कोई शुभ समाचार, वहीं इन लोगों की बढ़ सकती हैं आर्थिक समस्याएं

खबर शेयर करें -

Aaj ka Rashifal 11th May 2022: आज 11 मई बुधवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 7: 35 तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि लग रही है। आज का दिन किसी भी कार्य जैसे गृहप्रवेश, विवाह आदि के कार्य, नवीन व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए, आध्यात्मिक साधनाओं व अन्य पवित्र गतिविधियों को पूर्ण करने के लिए अति शुभ है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धनलाभ के योग बन रहे हैं जिससे सारा दिन आज आपका मूड बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ ज़रूरी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे आर्थिक फायदा पहुंच सकता है। व्यापारी वर्ग को साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आय के साधन विकसित हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी सहयोग बढ़ेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में स्वयं को आज बेहतर स्थिति में पाएंगे वरिष्ठजनों के सहयोग से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कोई बड़ा काम बन सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में छोटे मोटे मतभेद हो सकते हैं वाणी पर संयम रखें ।प्रेम संबंधों के लिए भी दिन कुछ खास नहीं है प्रयोजन से तकरार हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुकते हुए खास काम पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी किंतु पूंजी निवेश से जुड़ी योजनाओं पर सोच विचारकर ही धन लगाएं जल्दबाजी में लिए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी आपके मीठे बोल व हंसी मजाक की आदत से सहकर्मी प्रभावित होंगे। व्यापारिक उलझनें दूर होंगी धन की स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी समझ बढ़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया अनुबंध हाथ लग सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में हर्षोउल्लास रहेगा।जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आपके लिए बेहतर साबित होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तो चल रही परेशानियां दूर होंगी और सभी कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे।पूर्व में किए गए आर्थिक निवेश का लाभ प्राप्त होगा धनलाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद रहेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सुखद रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा जिसके चलते स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर गुजरेगा किसी बड़ी उलझन से सामना नहीं होगा। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दूर स्थान की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में छोटी मोटी खटपट रह सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कार्य में चल रही रुकावटें,व आर्थिक परेशानियां ज्यो की त्यों बनी रहेंगी। बेहतर होगा इन हालातों में आप शांति बनाए रखें बेवजह किसी से न उलझें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुछ राहत रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट संबंधित परेशानियां उभर सकती है। खान पान पर विशेष ध्यान दें। परिवार के बीच मतभेद रह सकता है पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा धैर्य से काम लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मौज मस्ती से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा जिससे आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। किंतु अति आत्मविश्वास में कोई बड़ा निर्णय न लें जो आगे चलकर परेशानी भरा रहे हैं। बेवजह किसी बहस में न पड़े अन्यथा बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खर्चों की अधिकता से जेब ढीली रह सकती है किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बनेंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा।अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है आपसी विश्वास मजबूत होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।कार्यक्षेत्र में काम करने की शैली में छोटे मोटे बदलाव करके लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है बेवजह किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि किसी नए व्यापार का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। परिवार में सुख शांति रहेगी पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में छोटा मोटा तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रियजन के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन का अधिकतम समय अपने मनपसंद काम करने में व मौज मस्ती में लगाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा जाएगा। रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। साथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है शांति से समय बिताए।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी । व्यापारिक मामले सुलझेंगे पूर्व में अटके कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे धन का लाभ होगा। किंतु क्रोध की अधिकता रहेंगी जिसकी वजह से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं क्रोध पर नियंत्रण रखें। अध्यात्म में रुचि जगेगी। पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।दाम्पत्य जीवन में शांति रहेंगी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है वाणी पर संयम रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन बढ़िया रहेगा। बहुत समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र कोई महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की मदद उन्नति हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाए फलीभूत होंगी धन लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी भाई बहनों से मतभेद रह सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेंगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page