Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 02 Feb 2022: मीन राशिवालों की आज सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और धन,मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 02 Febuary 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 2 फरवरी, 2022 बुधवार माघ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 02:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: गुप्त नवरात्रि।

विशेष: पंचक प्रारंभ (प्रात: 06:45 बजे से 06 फरवरी को 05:10 बजे तक), द्वितीया तिथि क्षय।

राशिफल –

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे, लेकिन भाई-बहन से रिश्तों में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक स्तर पर प्रयासों में प्रगति होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अधिक श्रम करना होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए संबंध बनेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। निजी सुख में व्यवधान आएगा। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु: अधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ: प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized