Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

आधार की जरूरी जानकारी: आपका आधार कार्ड पूरी तरह सुरक्षित, भ्रम फैलने के बाद केंद्र ने वापस ली नई एडवाइजरी

खबर शेयर करें -

दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी की गई आधार पहचान पत्र के दुरुपयोग वाले नई गाइडलाइन को नकारते हुए उसे पूरी तरह से सुरक्षित बताया है।
इस मामले में केंद्र की इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्यागिकी मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा आधार पहचान पत्र पूरी तरह से सुरक्षित है और यूआईडीएआई की ओर से जारी की गई गाइडलाइन एक सामान्य प्रक्रिया है। इसके लिए किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है।
केंद्र की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यूआईडीएआई की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन से लोगों के मन में दुविधा उत्पन्न हो रही है, इसलिए केंद्र सरकार जनता से यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आधार पत्र का उपयोग पहचान के लिए पहले की तरह ही किया जा सकता है।
इसके साथ ही सरकार ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि आधार पहचान पत्र सुरक्षित फिचर्स से पूरी तरह से लैस है और इसमें शामिल की गई लोगों की गोपनीय जानकारी मसलन बायोमेट्रीक पहचान, रेटिना पहचान और अन्य शामिल दस्तेवज पूरी तरह से सिक्योर हैं। इसलिए इल मामले में किसी को बी पैनिक होने की जरूरत नहीं है और इस कारण यूआईडीएआई की जारी की गई गाइडलाइन को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

मालूम हो कि इससे पहले यूआईडीएआई ने एक बयान जारी करते हुए आधार पहचान पत्र धारकों को आगाह किया था कि वो अपने आधार की फोटोकॉपी किसी भी संगठन या व्यक्ति के साथ साझा न करें। इससे फ्रॉड होने की संभावना है। यूआईडीएआई ने कहा था कि लोगों को किसी भी तरह के दुरुपयोग या फ्रॉड से बचने के लिए केवल मास्क आधार पहचनापत्र का ही उपयोग करना चाहिए, जो आपके आधार संख्या के केवल अंतिम 4 अंक को दर्शाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts