Connect with us

Uncategorized

मसूरी के निजी स्‍कूल में छात्रा से छेड़खानी में शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज कर किया मुकदमा

मसूरी: छात्रा से छेड़खानी में पोक्सो एक्ट के आरोपित शिक्षक को कोतवाली मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा के स्वजन ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाया था।

हैप्पीवैली मसूरी से गिरफ्तार कर लिया गया आरोपित शिक्षक

पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया। शनिवार को कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित 35 वर्षीय सोनम शिरिंग पुत्र सन्डुप निवासी तिब्बतन सेटलमेंट टिकिलिंग, सहस्रधारा रोड थाना राजपुर, देहरादून को हैप्पीवैली मसूरी से गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार: कनखल से बुआ-भतीजी लापता

कनखल क्षेत्र से रिश्ते की एक बुआ-भतीजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने पुरकाजी मुजफ्फनगर के दो युवकों पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। स्वजन की शिकायत पर कनखल पुलिस ने बुआ-भतीजी की तलाश तेज कर दी है।

गुरुवार शाम से लापता बुआ-भतीजी

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली रिश्ते की बुआ-भतीजी गुरुवार शाम से लापता हो गई। स्वजन ने पहले तो उन्हें आसपास के क्षेत्र से लेकर रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। स्वजन की खोजबीन में सामने आया कि पुरकाजी मुजफ्फरनगर के दो युवकों के साथ बुआ भतीजी संपर्क में थे। वे ही उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।

बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई

प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दोनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts