Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

काशी विश्वनाथ पर विवादित बयान देने वाले प्रोफेसर की हुई पिटाई, कहा जाति वाली गाली भी दी

खबर शेयर करें -

लखनऊ. काशी विश्वनाथ मंदिर पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर रविकांत चंदन (Ravikant Chandan) के साथ मारपीट की खबरें सामने आ रही है। प्रोफ़ेसर ने आरोप लगाया कि जब वह सिक्योरिटी गार्ड के साथ छात्रों को पढ़ाने क्लास में जा रहे थे तो उसी दौरान एक युवक को ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना आज बुधवार (18 मई) की है।

जब लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) में हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर को प्रॉक्टर ऑफिस के सामने ‘समाजवादी छात्र सभा’ के इकाई अध्यक्ष कार्तिक पांडेय ने पिटाई कर दी। प्रोफेसर ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें थप्पड़ जड़ने के बाद जातीय गाली भी दी गई। इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस बीच विवादित प्रोफेसर के साथ शिक्षक संघ समेत के अलावा कई छात्र संगठन उनके समर्थन में उतर आए। वहीं मंगलवार को ऑल स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) और कॉन्ग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने रविकांत चंदन का बचाव किया है। और प्रोफेसर की पिटाई करने वाले कार्तिक पांडेय के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने की माँग की।

बता दें प्रोफेसर रविकांत चंदन ने एक टीवी डिबेट के दौरान काशी विश्वनाथ और हिन्दू संतों के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था। इसके खिलाफ हसनगंज थाने में धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत भी दर्ज थी। बता दें उनके खिलाफ यह मामला इसी काॅलेज के एक छात्र अमन दुबे ने की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts