Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हिमाचल के ऊना में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से 7 साल के मासूम की मौत

खबर शेयर करें -

ऊना. हिमाचल के ऊना जिले के थाना अंब के तहत पड़ते गांव भैरा में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है. इस हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल चंडीगढ़-धर्मशाला हाइवे पर गांव भैरा में एक कार ने सात वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी मोनू पुत्र राम नरेश के रूप में हुई है. हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौका से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने घटना के संबध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि थाना अंब के तहत भैरा में कार की टक्कर से सात वर्षीय प्रवासी बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोनु पुत्र राम नरेश निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई हैं. जो कि पिछले काफी समय से परिवार संग उपमंडल अंब में रह रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश निवासी राम नरेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी पर जा रहे थे. इसी दौरान ऊना से अंब की ओर जा रही एक कार ने राम नरेश के बेटे मोनू को टक्कर मार दी. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है. शव को कब्जे में ले लिया गया है. कार चालक की तलाश की जा रही है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts