Connect with us

Uncategorized

यमुना के उफान में बहा एक व्‍यक्ति,तीन जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट….*

देहरादून: Uttarakhand Weather: आज शनिवार 27 अगस्‍त को उत्‍तराखंड के तीन जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। वहीं आज देहरादून में सुबह से मौसम खराब बना रहा। हल्‍की बूंदबांदी भी हुई।

जौनसार बावर में 24 मोटर मार्ग बंद

देहरादून जिले के जौनसार बावर में जगह-जगह भूस्खलन से 24 मार्ग बंद हो गए हैं। जगह-जगह कृषि उपज से भरे वाहन फंसे हुए हैं। बंद मार्गों के कारण लोग परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग साहिया के 16 मोटर मार्ग, लोनिवि चकराता के पांच मार्ग और पीएमजीएसवाई कालसी के तीन मार्ग बंद हैं।

एक घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे

उत्तरकाशी के सभी तहसील क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह के दौरान एक घंटे अवरुद्ध रहा। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास भूस्खलन हुआ था, जिससे एनएच की टीम ने हटाकर राजमार्ग को सुचारू किया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।

यमुना नदी के उफान में बहा एक व्‍यक्ति

यमुना घाटी के स्यानाचट्टी स्थित नेपाल निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी है कि शुक्रवार शाम को उसका पति घास काटने के लिए गया था और यमुना नदी के उफान में बह गया। सूचना पर राज्य आपदा मोचन बल व पुलिस टीम ने शनिवार सुबह बड़कोट और आसपास के इलाकों में यमुना नदी में खोज अभियान शुरू कर दिया है।

चार जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन जनपदों टिहरी, नैनीताल और देहरादून में आज (शनिवार को) कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीनों जिलों के शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी है। शनिवार को पौड़ी, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

25 घंटे बाद खोला जा सका गंगोत्री राजमार्ग

वहीं शुक्रवार को करीब 25 घंटे बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खोला जा सका। हेल्गू गाड़ व सुनगर के बीच भारी भूस्खलन के कारण गुरुवार की सुबह से हाईवे बंद था।

हाईवे को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे खोल दिया गया। जिसके बाद मार्ग बंद होने से फंसे दो हजार से अधिक तीर्थयात्री उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए। एक हजार यात्री भटवाड़ी से गंगोत्री धाम के लिए गए।

करीब डेढ़ घंटे में राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला

जहां यह भूस्‍खलन हुआ वह गंगोत्री धाम से 55 किलोमीटर दूर स्थित है। शुक्रवार सुबह सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम ने सुबह दस बजे मलबा हटाने का काम शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे में राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।

राज्यमार्ग एक माह से बंद, जूझ रहे टिहरी-उत्तरकाशी के ग्रामीण

उत्तरकाशी-लंबगांव-घनसाली राज्यमार्ग पिछले एक माह से बंद पड़ा है। जिस कारण दो जनपद टिहरी व उत्तरकाशी के कई गांवों को पिछले एक महीने से आवागमन की विकट समस्या से जूझना पड़ रहा है।

भारी वर्षा के कारण 24 जुलाई को लंबगांव बाजार स्थित महड़ देवता मंदिर के पास सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह से धंस गया था तब से यह राज्य मार्ग बंद पड़ा है।

राज्यमार्ग बंद होने से अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। करीब 50 हजार से अधिक आबादी राज्यमार्ग बाधित होने से प्रभावित हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts