Connect with us

Uncategorized

राजधानी में स्पा में काम करने वाली शादीशुदा महिला के साथ हैवानियत

हल्द्वानी। नई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली शादीशुदा युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्पा प्रबंधक और एक ग्राहक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों ज्वाला कैंप निवासी राहुल और निजामपुर निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
4 अगस्त की रात 10 बजे पुलिस को पीतमपुरा स्थित ओशियन स्पा सेंटर में 22 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत मिली। पीड़िता ने बताया कि स्पा के प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसने 30 जुलाई को स्पा में काम करना शुरू किया था। 4 अगस्त को वह स्पा में थी। शाम 6 बजे एक व्यक्ति प्रबंधक राहुल के साथ आया और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा। उसने विरोध किया। इसके बाद बातचीत के दौरान प्रबंधक ने उसे पेय पदार्थ पीने के लिए दिया, जिसके पीते ही उस पर बेहोशी छाने लगी। उसके बाद दोनों आरोपियों ने उससे गलत काम किया।
पीड़िता का आरोप है कि होश आने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने पैसों का प्रलोभन और धमका कर शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts