Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

चौथी लहर के चलते उत्तराखंड में अलर्ट, नैनीताल में मास्क न पहनने पर देना पड़ सकता है 1000 रुपये तक का जुर्माना

खबर शेयर करें -

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए अब उत्तराखंड में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। नैनीताल में मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना भी लगेगा। देश में कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए उत्तराखंड अलर्ट मोड में आ गया है। शासन के निर्देश पर नैनीताल जिले में गुरुवार से मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर 500 से 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

डीएम धीराज गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश जिले में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सार्वजनिक जगहों व घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही थूकने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी उप जिलाधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और 500 से 1000 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करते हुए सभी राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया था। इसके तत्काल बाद ही कई जिलों में एक बार फिर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts