Connect with us

Uncategorized

##रुद्रपुर में किसान से मांगी 20 करोड़ की रंगदारी, मोबाइल नंबर की जांच में जुटी पुलिस###

रुद्रपुर: शिमला पिस्तोर निवासी किसान से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉलर ने 3 घंटे में रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे किसान के स्वजन दहशत में है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झगझोर फार्म, शिमला पिस्तोर निवासी मो. फर्रुख अहमद ने बताया कि वह किसान है। अक्सर उसे अपने खेत के कार्यों के लिए बहेड़ी (हरहरपुर बहरूआ), बरेली (भोजीपुरा), पीलीभीत आदि स्थानों पर आना जाना पड़ता है। गुरुवार शाम को वह लेने देन के कार्य के लिए नैनीताल रोड़ स्थित एक्सिस बैंक में गया हुआ था। इस दौरान उसके मोबाइल नंबर पर 6395043502 नंबर से काल आई।

इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने फोन करते ही उससे कहा कि 3 घण्टे में बीस करोड़ रूपये रंगदारी दो। यदि पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो तुम जहां आते जाते हो वहां जान से मार डालेगें। उसके बाद शाम 04.04 बजे उसके पास दोबारा उसी नम्बर से फोन आया तो उसने काट दिया। जिसकी उसके फोन में रिकॉर्डिंग भी है। इस घटना से उनका पूरा परिवार दहशत में है। 

सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मो. फर्रुख अहमद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर आरोपित का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts