Connect with us

Uncategorized

प्रदेश में खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार को दे डाली ये नसीहत

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार को नसीहत दी है कि वह जनता को झूठे सुनहरे सपने दिखाकर गुमराह ना करे। सरकार को शर्म करनी चाहिए कि प्रसूताएं आज भी सड़क और पार्कों में प्रसव करने को मजबूर हैं। फिर भी इस सरकार का लड़खड़ाती स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में कोई रुचि नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बल्यूटिया का कहना है कि सरकार की उदासीनता के कारण राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार लड़खड़ाती जा रही है। इसकी एक बानगी बुधवार को देखने को मिली। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी महानगर मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूरी पर बल्यूटी ग्राम सभा के मोरा तोक निवासी प्रसूता ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

जबकि कुछ दिन पहले ही एक अन्य प्रसूता ने पार्क में ही बच्चे को जन्म दिया था। इसके अलावा खेत, सड़क और रास्तों में प्रसूता द्वारा बच्चों को जन्म देने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण वहां इलाज कराने जाने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गरीब लोग भी प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर होते हैं। कोरोना काल में आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से जो स्टाफ नर्स रखी गई थी उन्हें 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया है। उनका पीएफ भी काटा जा रहा है या नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए। बल्यूटिया ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण प्रशिक्षित और दक्ष नर्साे को अपने वेतन और नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts