Connect with us

Uncategorized

स्वेटर और सिंदूर से महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस, महिला की हत्या कर अधजला शव खंडहर में फेंकने का मामला

स्वेटर और सिंदूर से महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस, महिला की हत्या कर अधजला शव खंडहर में फेंकने का मामला

देहरादून: महिला की हत्या कर अधजला शव रीठामंडी स्थित रेलवे ट्रेक के पास खंडहर में फेंकने के मामले में पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग पाया है। पुलिस खंडहर से बरामद स्वेटर व ङ्क्षसदूर के माध्यम से मृतक के संबंध में पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में लक्खीबाग चौकी इंचार्ज संदीप कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्वेटर और सिंदूर से महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस, महिला की हत्या कर अधजला शव खंडहर में फेंकने का मामला

बुधवार को रेलवे ट्रेक के पास खंडहर से एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद महिला के शव को फेंक दिया गया और आग लगा दी गई, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस यह भी कयास लगा रही है कि महिला बाहरी राज्य की है। महिला ने स्वेटर व ङ्क्षसदूर हरिद्वार से खरीदा है। वह हरिद्वार से बिना टिकट देहरादून आई होगी। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के डर से स्टेशन से पहले ही उतरकर रीठा मंडी की तरफ चली गई। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी का कहना है कि पुलिस कई कडिय़ों पर काम कर रही है।

स्वेटर और सिंदूर से महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस, महिला की हत्या कर अधजला शव खंडहर में फेंकने का मामला

दूसरे दिन भी पुलिस ने खंगाले कैमरे

शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई, लेकिन महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम

गुरुवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। महिला के शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाना था। इसके बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाना था, लेकिन चिकित्सकों ने पुलिस को पोस्टमार्टम की सलाह दी ताकि, मृत्यु के तरीके का पता लगाने में आसानी हो। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि शव तेजी से सड़ रहा था। ऐसे में पोस्टमार्टम का निर्णय लेना पड़ा।

स्वेटर और सिंदूर से महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस, महिला की हत्या कर अधजला शव खंडहर में फेंकने का मामला
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts