Connect with us

Uncategorized

दिल्ली की आज़ाद मार्केट में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से मलबे के नीचे दबे इतने लोग

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक इमारत ढह गयी जिसके मलबे में सात लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी 6 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कालसी ने बताया कि ️अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चार लोग घायल हुए हैं। यहां पर कोई नहीं रहता था। यह चार मंजिला इमारत थी। ️प्रथम दृष्टया अधिक वजन के कारण यह इमारत गिर गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts