Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दाढ़ी बनाने वाले रेजर ब्लेड को भी हजम कर सकता है इंसान का पेट, नहीं जानते होंगे ये अजब-गजब फैक्ट!

खबर शेयर करें -

आपने ब्लेड तो जरूर देखा होगा. वही ब्लेड जिसे लोग दाढ़ी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. ब्लेड को उस्तरे या फिर रेजर में लगाकर पुरुष चेहरे के बालों को साथ करते हैं. ब्लेड बेहद नुकीला होता है जो गलत तरह से पकड़े जाने पर गंभीर घाव कर सकता है. पर क्या आप जानते हैं कि इंसान का पेट इसी ब्लेड (Human stomach can digest razor blade) को हजम कर सकता है? इस अजब-गजब फैक्ट (Amazing fact about stomach) के बारे में ज्यादा बताने से पहले आपको सचेत कर दें कि भूलकर भी अपने पेट को आजमाने के लिए ये काम कभी ना करें, क्योंकि इससे आपकी जान भी जा सकती है.

शायद आप जानते होंगे कि जब आप कुछ खाते हैं तो वो आपके पेट में जाता है जहां एक पदार्थ उसे हजम करने में मदद करता है. ये एक एसिड होता है. जी हां, आपके पेट में एसिड (Acid inside stomach can dissolve razor blade) है जो खाने को हजम करता है. ये एसिड इतना तीव्र होता है कि अगर आपके पेट में ब्लेड भी चला जाए तो ये उसे भी गलाकर हजम कर जाएगा. हम फिर दोहरा दें कि एसिड इतना तीव्र होता है कि वो ब्लेड को पिघलाने में सक्षम है पर इसका ये मतलब नहीं कि इंसान पेट को ब्लेड निगलकर आजमाए. इसलिए भूल से भी इस हरकत को करने की कोशिश ना करें.

शरीर में मौजूद एसिड को गैस्ट्रिक एसिड या गैस्ट्रिक जूस कहते हैं

रेजर ब्लेड को गला सकता है पेट के अंदर मौजूद एसिड
आपको बता दें कि शरीर में जो एसिड होता है उसे गैस्ट्रिक एसिड (Gastric Acid) या गैस्ट्रिक जूस (Gastric Juice) कहते हैं. गैस्ट्रिक जूस पेट में बनने वाला एक पाचक रस होता है. ये हाइड्रोक्लोरिक एसिड (Hydrocholric Acid), पोटैशियम क्लोराइड (potassium chloride) और सोडियम क्लोराइड (sodium chloride) से बना होता है. पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का कंसंट्रेशन 0.5 पर्सेंट होता है. हमारे शरीर में खाने-पीने के दौरान कई तरह के किटाणु भी प्रवेश कर जाते हैं मगर इसी एसिड के कारण वो पेट में जाते ही मर जाते हैं. इस तरह ये एसिड खाना हजम करने के अलावा हमारे पेट को बहारी किटाणुओं से भी बचाता है.

कितना तीव्र होता है एसिड?
अब सवाल ये उठता है कि एसिड कितना तीव्र या कितना स्ट्रॉन्ग होता है. एसिड की को pH स्केल पर मापा जाता है. ये स्केल 0 से लेकर 14 पॉइंट तक होती है. pH का स्तर जितना कम होता है, एसिड उतना ही स्ट्रॉन्ग माना जाता है. स्वस्थ पेट में मौजूद एसिड का pH लेवल 1.0-2.0 तक होता है. इतने कम pH लेवल होने के कारण पेट के एसिड को बैटरी में मौजूद एसिड (Gastric acid is as strong as acid in battery) के बराबर ही स्ट्रॉन्ग माना जाता है.

पेट को क्यों नहीं जलाता एसिड?
आप सोच सकते हैं कि जब इंसान के शरीर में इतना खतरनाक एसिड है तो वो पेट को क्यों नहीं नुकसान पहुंचाता, या फिर इंसान को क्यों नहीं गला देता है. दरअसल, ये एसिड एक सुरक्षित थैली में बंद होता है. ये थैली म्यूकोसल प्रोटीन से बनी होती है वैसा ही गीला पदार्थ जो हमारी नाक के अंदर मौजूद होता है जिसे म्यूकस कहते हैं. ये शुगर मॉलिक्यूल से बने होते हैं. शुगर, एसिड को रोकने में काफी कारगर साबित होती है. कभी-कभी ये एसिड थैली से बाहर भी आ जाता है मगर खून का दौरान ज्यादा होने के कारण साफ हो जाता है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts