Connect with us

Uncategorized

लैपटॉप पाते ही बंदर बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

सोशल मीडिया पर जानवरों से संबंधित काफी वीडियोज वायरल होते रहते हैं. पालतू जानवरों (Pet Animals) में कुत्ते-बिल्ली का ही नंबर आता है. लेकिन समय के साथ अब लोग घर के अंदर बंदर को भी पालने लगे हैं. ऐसे ही इन पालतू जानवरों के वीडियोज (Videos) से सबका दिन बन जाता है.

बंदर की क्यूट हरकतें

जैसा कि हम लोगों ने बचपन में एक नकलची बंदर की कहानी सुनी थी, उसी आधार पर यह बंदर आदमी की सारे कामों की अच्छे से नकल (Copy) उतारता हुआ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें घर के अंदर एक बंदर ने बहुत अच्छे से नकल उतारी है. पहले आप ये वीडियो देखें…

https://www.youtube.com/watch?v=WtHNHPVHPps&t=155s

वीडियो हो रहा वायरल

आप इस मजेदार वीडियो को देखकर समझ ही गए होंगे कि ये इतना क्यों वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में पहले तो ये बंदर एक बच्चे के साथ लेटा हुआ दिख रहा है. उसके बाद किचन से कुछ सामान लाकर उस बच्चे के सिर पर रख देता है. तब भी इस बंदर को चैन नहीं मिला तो ये लैपटॉप (Laptop) ही चलाने लग गया. इतना ही नहीं एक कॉपी में इस बंदर ने पेंसिल से कुछ बनाने (Drawing) की भी कोशिश की.

मस्ती करके थक गया बंदर

इतनी मस्ती करके वीडियो के अंत में इस बंदर के चेहरे पर आप थकावट देख सकते हैं. अपनी मासूम (Innocent) हरकतें कर ये बंदर इतना थक जाता है कि कॉपी पर कुछ बनाते-बनाते ही सो जाता है. कई लोगों को ये मस्तीखोर बंदर (Funny Monkey) बहुत पसंद आया. 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts