Connect with us

Uncategorized

खुद को सीएम का करीबी बताकर देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर से देह व्यापार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्वयं को सीएम धामी का करीबी बताता है, यहां तक कि आरोपी ने शहर भर में सीएम धामी तथा अन्य कई नेताओं के साथ के पोस्टर लगा रखे हैं।

दरअसल पुलिस को काशीपुर के सरबरखेड़ा स्थित पैराडाइज होटल में अवैध देह व्यापार चलनै की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद 14 मई को ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने होटल में छापा मारा तो वहां 7 युवक और 8 युवतियों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं में तीन शादीशुदा और दो किशोरी भी शामिल थी। छापामारी के बाद होटल स्वामी फरार चल रहा था। जांच में यह बात सामने आई की होटल स्वामी वेदप्रकाश चौहान और उसकी पत्नी सेक्स रैकेट चलाती है।

मामले में यह बात भी सामने आई कि होटल स्वामी अपना रुतबा बनाए रखने के लिए स्वयं को सीएम धामी समेत तमाम नेताओं का करीबी बताता था। यही नहीं होटल स्वामी के शहर में सीएम धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास के साथ शहर में कई पोस्टर भी लगे हुए हैं और इसी आड़ में वह लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा कर रहा था। देर रात्रि को पुलिस ने आरोपी होटल स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के मुख्यमंत्री के साथ के पोस्टर भी शहर से हटा रही है और जल्द होटल को सीज भी कर सकती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts