Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: बेटे पर सौतेली मां से शादी करने का आरोप, पुलिस जांच में निकली यह बात………

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र सौतेली मां से बेटे की शादी करने की खबर के बाद यह मामला दिनभर चर्चा में रहा। पति के यह आरोप के बाद पुलिस जब जांच में जुटी तो मामला कुछ और ही सामने आया।

जानकारी के अनुसार मामला चौकी बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का है। जहां एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व उसने दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी के दो बेटे हैं और उसकी दूसरी शादी के बाद वह उसे छोड़ कर चले गए। दूसरी पत्नी से उसके तीन बच्चे ( दो लड़की व एक लड़का) हुआ। इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर जाना-जाना लगा रहा। सभी लोग एक परिवार की तरह आराम से रह रहे थे। बुजुर्ग ने आरोप लगाया था कि पहली पत्नी के बेटे ने सौतेली मां से विवाह कर लिया है और कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी घर से 20 हजार रुपये लेकर चली गई।

पूरे दिन भर यहां मामला सोशल मीडिया के साथ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए। पुलिस के अनुसार महिला का पति उसे अधिकतर पीटता रहता था। इस दौरान जब सौतेला बेटा उसे बचाता था तो पति उस पर अनर्गल आरोप लगाता। मारपीट से तंग आकर महिला अपनी बड़ी बेटी के घर चले गई थी और वही रहने लगी। एसआई गोस्वामी ने महिला के सौतेले बेटे के साथ जाने के आरोपों को गलत बताया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts