Connect with us

Uncategorized

नैनीताल: जयमाला के दौरान दूल्हे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नैनीताल जनपद के सुनकोट गांव में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गई जब जयमाला के दौरान किसी ने दूल्हे को गोली मार दी। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। दूल्हे को घायल अवस्था मैं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हायर सेंटर हल्द्वानी भेज दिया। हांलांकि गोली किसने चलाई इसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर मुक्तेश्वर पुलिस और राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। दूल्हे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के देवीधुरा निवासी विजय लमगड़िया पुत्र दीवान सिंह की बारात नैनीताल जनपद के सुनकोट निवासी राम सिंह बोहरा के यहां आई थी। सोमवार करीब एक बजे बारात वहां पहुंची। शादी के कार्यक्रम धूमधाम से चल रहे थे। एक तरफ बाराती खाना खाने लगे, वहीं दूसरी ओर दूल्हा तथा दुल्हन जयमाला के लिए घर की छत पर ले जाया गए। जयमाला कार्यक्रम की फोटोग्राफी चल ही रही थी कि करीब दो बजे अचानक गोली चली जो दूल्हे विजय की पीठ को छूते हुए निकल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजन घायल दूल्हे को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और मुक्तेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। ग्राम प्रधान दिनेश बोरा ने बताया कि गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद गांव में दहशत है और लड़की वाले भी सहमे हुए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts