Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार : सीतापुर का युवक लापता, अपहरण का मुकदमा

सीतापुर उत्तर प्रदेश से परिवार के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आया मानसिक रूप से कमजोर युवक लापता हो गया। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला। अब पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, रमेश कुमार निवासी ग्राम काशीपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका 25 वर्षीय भाई भारत मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। वह माता-पिता और अन्य परिवार के लोगों के साथ 15 अप्रैल को गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। हरकी पैड़ी पर स्नान करने के वह गुम हो गया।गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद से पुलिस व स्वजन उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कुछ पता नहीं पाया। अपहरण की आशंका पर गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया गया है। इसकी जांच हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज मुकेश थलेड़ी को दी गई है। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में आरोपित पक्ष के तीन लोग को हिरासत में लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts