Connect with us

Uncategorized

दिल्ली में पकड़ी गई करोडों की ड्रग्स कैसे पहुंची युगांडा से भारत तस्करों ने अपनाया अनोखा तरीका

हीरोइन की खेप को एयर कार्गो से पकड़ा गया। करोड़ों की कीमत की ये हेरोइन 434 ट्रॉली बैग में भरकर भारत लाई गई थी। बताया जा रहा है कि, एयरकार्गो मॉड्यूल से ये अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की बरामदगी है।

तस्करों ने हेरोइन बैग में न भरकर उसमें लगी स्टील रॉड में भरी थी, ताकि यह आसानी से पकड़ में न आए। युगांडा और दुबई में ये किसी तरह से निकल गई, लेकिन जैसे ही कार्गो प्लेन दिल्ली पहुंचा तो उस एजेंसी के स्कैनर में आ गई। दरअसल डीआरआई को पहले ही इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स के भारत आने की सूचना मिल चुकी थी। डीआरआई सूत्रों ने बताया कि 55 किलो एयरपोर्ट से और 7 किलो गुरुग्राम से बरामद की गई। भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ 50 लाख कैश भी बरामद किया गया है।

एजेंसी इस मामले में अब तक तीन लोगों को अरेस्ट किया है। डीआरआई की टीम ने एयरकार्गो से हेरोइन की ये खेप पकड़ने के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद इस शख्स से हुई पूछताछ के आधार पर हरियाणा और लुधियाना में भी छापेमारी को अंजाम दिया गया। जहां से 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक शख्स दिल्ली का और 2 अन्य लुधियाना के रहने वाले हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts