Connect with us

Uncategorized

छुट्टी आए जवानों की ऑल्टो खाई में गिरने से दो मौत के बाद कोहराम

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव जा रही अल्टो कार के खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। एक जवान आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था। दोनों इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक, बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत, मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत बृहस्पतिवार देर शाम अल्टो कार से पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी जा रहे थे। गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts