Connect with us

Uncategorized

रामनगर में गम में बदली ईद की खुशियां, सहेलियों संग घूमने निकली बच्ची को बाइक ने रौंदा

रामनगर: रामनगर में एक परिवार की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। ईद पर सहेलियों संग घूमने निकली एक बच्ची पर बाइक सवार की लापरवाही भारी पड़ गई। बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गए।

मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी मो. सिकन्दर की नौ वर्षीय बेटी अनम अपने परिवार और मोहल्ले की सहेलियों के साथ घूमने के लिए बैराज की ओर जा रही थी। ट्रांसपोर्ट नगर के समीप सामने से आ रही बाइक ने अनम को टक्कर मार दी। इससे अनम छिटककर सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए।

वहीं घायल गच्चीें को लोग संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद लोग चिकित्सालय पहुंचना शुरू हो गए। पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर मृतक बच्ची की सहेलियों से घटना को लेकर बयान दर्ज किए।

पुलिस फरार बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चेक कर रही है। बता दें कि ईद पर नाबालिग बच्चे खुलेआम बाइक लेकर घूम रहे हैं। ट्रिपल राइडिंग व तेज रफ्तार बाइक चलाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने इसको लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाने और नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts