Connect with us

Uncategorized

सरिता को दिया था कांग्रेस ने सम्मान: खष्टी

खबर शेयर करें -


भवाली। नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में टीआरसी में हुई बैठक के दौरान सरिता आर्या के भाजपा में शामिल होने पर घोर निंदा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर कहा कि सरिता आर्य का भाजपा में शामिल होना शर्मनाक है। कहा कांग्रेस ने हमेशा से ‘लड़की हु लड़ सकती हूं’ कहकर महिलाओ को आगे रखा है। कहा कि नगर कांग्रेस कार्यकारिणी व यूथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ है। सोशल मीडिया व अखबार में भवाली कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में जुड़ने की बात सुनी है जो कि अफवाह है। सरिता कांग्रेस में रहकर 2012 में चुनाव जीती थी। वर्ष 2017 में पुनः उन्हें टिकट दे कर कांग्रेस ने सम्मानित किया।
कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट देगी नगर कांग्रेस कमेटी भवाली उसी उम्मीदवार का प्रचार प्रसार कर उम्मीदवार को विधायक बनाकर विधानसभा‌ भेजेंगी। इस दौरान पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस कमेटी कांग्रेस की विचार धाराओं पर चलती है। कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सर्व धर्म समभाव की भावना से कार्य करती है और कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं को सम्मान दिया है। सरिता आर्य को उत्तराखंड में महिलाओं में सबसे ज्यादा सम्मान मिला था। उन्होंने अपने निजी कारणों से दल बदला है, लेकिन महिला कांग्रेस, नगर यूथ, कांग्रेस अल्पसंख्यक, एससी प्रकोष्ठ, मेन कांग्रेस, सेवा दल सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष हितेश साह, शांति तिवारी, नंदा बल्लभ सुयाल, सुजान सिंह रजवार, आनंद सिंह बिष्ट, दयाल आर्य,यूथ अध्यक्ष तरुण साह, रमेश चन्द्र आर्य, हरेंद्र आर्य, जानकी आर्या, आसमा प्रवीन,ममता पांडे, माला कनवाल आशा आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts