Connect with us

Uncategorized

पिछले दो दिनों में कोरोना से राहत

खबर शेयर करें -


देश में कोरोना वायरस संक्रमण के संक्रमण में पिछले दो दिनों से स्थिति में कुछ सुधार देखा गया है। दो दिन से लगातार कोरोना महामारी के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले २४ घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुळ दो लाख ३८ हजार १८ नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा सोमवार को मिले मामलों से लगभग २० हजार कम है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में एक लाख ५७ हजार ४२१ संक्रमति ठीक हुए हैं तो ३१० की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या १७ लाख २६ हजार ६२८ हो गई है।

२४ घंटों में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के ८८९१ नए मामले
उधर, कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के पिछले २४ घंटों में ८८९१ नए मामलों की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण में ८.३१ फईसदी की तेजी आई है। पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बना ओमिक्रॉन भारत के सभी राज्यों में पहुंच चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts