Connect with us

Uncategorized

धामी से पीछे हरीश, सीन से गायब कोठियाल

खबर शेयर करें -


कस्तूरी न्यूज नेटवर्क
हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के साथ एक ओपीनियन पोल में लोगों की ओपीनियन भाजपा के साथ ही दिख रही है। रिपब्लिक भारत के इस ओपीनियन पोल में भाजपा सीटें भले ही कम मिल रही हैं मगर उसे बहुमत आसानी से मिलता दिख रहा है तो कांग्रेस उसे कड़ी टक्कर देते हुए दिख तो रही है मगर वह बहुमत से पांच से छह सीट पीछे है। आम आदमी पार्टी का अभी यहां कोई असर नहीं दिख रहा है जिसे सीटें मिलना मुश्किल दिख रहा है।
सोमवार रात को रिपब्लिक भारत ने ओपीनियन पोल जारी किया जिसमें कहा गया है कि ७० सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को ३६ से ४२, कांग्रेस के २५ से ३१ सीटें मिल सकती हैं। कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आप शून्य से दो सीटों पर ही सिमट सकती है। मुख्यमंत्री चेहरे पर ३९.९० प्रतिशत वोटों के साथ पुष्कर सिंह धामी लोगों की पहली पसंद हैं। ३७.५० प्रतिशत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दूसरे नंबर पर लोगों की पसंद हंै। आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल १३.१ फीसदी वोटों के साथ लोगों की तीसरी पसंद बने हुए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts