Connect with us

Uncategorized

बीआरओ का ट्राला खाई में गिरा, चालक और श्रमिक की मौत

पिथौरागढ़ : चम्पावत से धारचूला जा रहा सीमा सड़क संगठन का ट्रैक्टर-ट्राला टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर जिला मुख्यालय से लगभग 37 किमी दूर गुड़ौली और बंदरलीमा के मध्य गहरी खाई में गिर गया। फलस्वरूप ट्राला चालक और एक श्रमिक की मौत हो गई।

सोमवार की रात्रि को बीआरओ का ट्रैक्टर-ट्राला 09 ई 61701 चम्पावत से गुंजी धारचूला को जा रहा था। देर रात्रि ट्राला कनालीछीना से आगे गुड़ौली और बंदरलीमा के मध्य अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा। देर रात्रि हुई इस दुर्घटना का पता देर से चला। स्थानीय ग्रामीणों ने कनालीछीना थाने को सूचना दी। थानाध्यक्ष मनोज धौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। संकरी खाई होने से पुलिस को खाई तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

वाहन में सवार चालक चबन गोरख हरिदास उम्र 39 वर्ष पुत्र हरिदास दुगूडूृ चवन निवासी रांतजन सोलापुर महाराष्ट्र हाल निवास 509 एसएसएनटी चम्पावत ग्रेफ और मजदूर मनोज राम उम्र 35 वर्ष पुत्र प्रेम राम निवासी खेतार कन्याल, डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़ मौत हो गई थी।

रात्रि दो बजे तक पुलिस रेस्क्यू करती रही। ग्रामीणों की मदद से रात के अंधेरे में मृतकों के शवों को मुश्किल से सड़क तक लाकर कनालीछीना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटना हुई वहां पर सड़क संकरी है। इस स्थान पर अभी तक मार्ग चौड़ीकरण का कार्य भी नहीं हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts