Connect with us

Uncategorized

युवक की गोलियाें से भूनकर हत्या करने वालों की तलाश में यूपी पुलिस ने रुद्रपुर में दी दबिश

 रुद्रपुर: रुद्रपुर-बिलासपुर हाइवे पर गोली मारकर युवक की हत्या करने के आरोपितों की तलाश यूपी पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की बिलासपुर पुलिस ने रुद्रपुर के भदईपुरा के साथ ही कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी।

नैनीताल हाईवे पर रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने सिंह कालोनी बिलासपुर, रामपुर निवासी संदीप सिंह दीपू पुत्र बलदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान संदीप की के साथ उसकी मां भी थी। सूचना पर यूपी पुलिस के साथ ही सीओ रुद्रपुर अभय सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।

बाद में हत्या के बाद बिलासपुर पुलिस ने मृतक की मां चरनजीत कौर की तहरीर पर बलराज उर्फ बबलू निवासी कौशलगंज, रामप्रकाश यादव, लल्ला यादव, प्रिंस यादव, विपिन यादव और संजीव मौर्य सहित छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने रुद्रपुर के कई संदिग्ध ठिकानों के साथ ही भदईपुरा में भी दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया।

इसलिए की गई युवक की हत्या

फाइनेंस वाहनों के किश्त समय पर जमा न होने पर एजेंट रिकवरी की कार्रवाई करते हैं। लेकिन जिले के साथ ही इससे सटे यूपी क्षेत्र में रिकवर एजेंटों के हौसले बुलंद है। बावजूद इसके पुलिस इन एजेंटों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। रविवार को दिनदहाड़े यूपी क्षेत्र में हुई हत्या भी फाइनेंस वाहन की रिकवरी को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक और नामजद हत्यारोपित एक दूसरे के परिचित थे। किश्तों की रिकवरी की उनके बीच रंजिश चल रही थी। जिसके चलते संदीप सिंह मारा गया है। मृतक भी फाइनेंस की गई वाहनों की किस्तों की भी रिकवरी करता था।

फाइनेंस रिकवर एजेंट रुद्रपुर में भी सक्रिय

रुद्रपुर की बात करें तो यहां भी फाइनेंस रिकवर एजेंट काफी सक्रिय है। नियम है कि रिकवर के दौरान वह नजदीकी पुलिस थाने या फिर चौकी में सूचना दें। लेकिन वह बिना पुलिस को सूचित किए ही वाहन जबरन ले जाते हैं। इस दौरान वह लोगों की पिटाई करने से भी बाज नहीं आते हैं। पांच माह पहले बगवाड़ा निवासी युवक ने शिकायत की थी उसकी फाइनेंस में बाइक ली थी। एक किश्त समय पर जमा न करने पर बगवाड़ा में रिकवर एजेंटों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर जबरन बाइक ले गए। इसके अलावा सिडकुल क्षेत्र में भी फाइनेंस रिकवर एजेंटों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts