Connect with us

Uncategorized

हरक सिंह रावत को लगा झटका, भाजपा ने छह साल के लिए किया पार्टी से बर्खास्‍त, कांग्रेस में जाने की चल रही थी चर्चा

खबर शेयर करें -

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया है।बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत लैंसडौन, यमकेश्‍वर और केदारनाथ तीनों जगह से टिकट की मांग कर रहे थे। हरक रविवार को दिल्‍ली गए थे और उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन गुरुवार देर रात को पार्टी ने उन्‍हें छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया। साथ ही कैबिनेट से भी बर्खास्‍त कर दिया है।

हरक सिंह रावत बीते डेढ़ महीने से विभिन्‍न मंचों के जरिए पार्टी से नाराजगी जाहिर कर रहे थे। पहले भी कई बार भाजपा ने उन्‍हें मनाने का प्रयास किया। लेकिन दिल्‍ली में पहुंचने के बाद गुरुवार देर रात को उन्‍हें भाजपा ने बर्खास्‍त कर दिया। बताया जा रहा कि वह अपने पुत्रवधू के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, जिस पर उनकी मांग को स्‍वीकार नहीं किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts