Connect with us

Uncategorized

पंजाब सीएम के भाई की बगावत, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव


पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लगता है उनके घर में ही लोग घेरने में लगे हैं। परिवार के लोग एक-एक कर उनसे अलग हो रहे हैं। ११ जनवरी को चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल ने भाजपा की सदस्यता ली थी तो अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह चन्नी ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा की है। कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट में चन्नी के भाई का नाम नहीं है। इसके बाद ही उन्होंने चुनाव निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा की है। मनोहर सिंह चन्नी ने कहा कि वो बस्सी पठाना सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रधान ने उन्हें टिकट नहीं मिलने दिया। मुख्यमंत्री के भाई ने कैबिनेट मंत्री गुरकीरत कोटली के खिलाफ भी भड़ास निकली।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts