Connect with us

Uncategorized

पांच से मंडी में टूटेगा आढ़तियों का अतिक्रमण

बरेली रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में अतिक्रमण करने वाले आढ़तियों और व्यापारियों की अब खैर नहीं है। अतिक्रमण हटाने के लिए मंडी समिति ने इन्हें 4 अप्रैल तक की मोहलत दी है। इसके बाद 5 अप्रैल को आढ़त के नाम पर किए गए अवैध कब्जे ढहाए जाएंगे।

नवीन मंडी परिसर में फुटकर माल बेचने व फर्मों के नाम पर अतिक्रमण करने के मामले समय-समय पर आते रहते हैं। कई आढ़तियों और व्यापारियों ने तो आवंटित दुकान के आगे कच्चे और पक्के दोनों तरह के निर्माण कर लिए हैं। वहीं, कई व्यापारी मंडी की सड़क पर ही फुटकर में माल बेचते हैं। मामले में प्राप्त शिकायतों को देखते हुए बीते शुक्रवार को मंडी प्रशासक ऋचा सिंह ने सचिव वीवीएस देव की मौजूदगी में मंडी अफसरों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिन-जिन व्यापारियों और आढ़तियों ने अतिक्रमण किया हुआ है, उन्हें 5 अप्रैल तक हर हाल में इसे हटाना होगा। ऐसा न होने पर अतिक्रमण ढहाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने फुटकर कारोबार पर लगाम कसने के लिए मंडी निरीक्षकों को आदेशित किया। बैठक में मंडी की कैंटीनों की साफ-सफाई और ओवररेटिंग का मामला भी उठा। इस पर प्रशासक ऋचा सिंह ने सचिव वीवीएस देव को कार्रवाई करने को कहा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts