Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कमाल कर रहा है कमल… तीसरी बार पहले से भी बड़े बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: राजनाथ सिंह

 

 

हरिद्वार की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में रक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की लगन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, देवदार के वृक्ष की तरह खड़ा है उत्तराखंड में संगठन

 

हरिद्वार। उत्तराखंड में भाजपा की राजनीतिक ताकत और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के आत्मविश्वास को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरिद्वार में आयोजित पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कमल कमाल कर रहा है। प्रदेश में भाजपा की इस मजबूती के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व, उनका विकास का विजन और पार्टी कार्यकर्ताओं की लगन के साथ मजबूत संगठन की अहम भूमिका है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा पहले से भी अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।

 

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में उत्तराखंड से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें हमेशा आनंद मिलता है। उत्तराखंड में उन्हें चार चीजें मिलती हैं- शांति, प्रसन्नता, उपलब्धि और विश्वास। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन हो रहा है, इसलिए उन्हें शांति का अनुभव हो रहा है। पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात होने पर प्रसन्नता मिलती है, जिनके साथ उन्होंने लंबे समय तक यहां काम किया है।

 

उन्होंने उपलब्धि और संतोष का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि उत्तराखंड में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफल होगी। लेकिन पार्टी ने यह उपलब्धि हासिल की। अब उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार भी सरकार बनाएगी। सरकार के कामकाज की जिस तरह प्रशंसा हो रही है, उससे यह भरोसा और मजबूत हुआ है।

उत्तराखंड में कमाल कर रहा है कमल… तीसरी बार पहले से भी बड़े बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: राजनाथ सिंह

**यह आयोजन साधारण नहीं, संकल्प का है**

 

रक्षा मंत्री ने कार्यसमिति के आयोजन को महज एक संगठनात्मक बैठक मानने के बजाय इसे संकल्प का आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इस संकल्प के साथ आगे बढ़ना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से भी ज्यादा बहुमत हासिल करे। उन्होंने घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि घुसपैठियों को बाहर निकालकर भाजपा सरकार बनाएगी।

उत्तराखंड में कमाल कर रहा है कमल… तीसरी बार पहले से भी बड़े बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: राजनाथ सिंह

 

**दो ताकतों के दम पर उत्तराखंड में कमाल कर रहा है कमल

 

राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में भाजपा की राजनीतिक मजबूती के पीछे दो प्रमुख कारण गिनाए। पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और उनका विकास का विजन तथा दूसरा भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और पार्टी का मजबूत संगठन। उन्होंने कहा कि इन दोनों ताकतों के दम पर उत्तराखंड में कमल कमाल कर रहा है।

उत्तराखंड में कमाल कर रहा है कमल… तीसरी बार पहले से भी बड़े बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: राजनाथ सिंह

**देवदार के वृक्ष जैसा है भाजपा का संगठन**

 

भाजपा संगठन की मजबूती का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने उसकी तुलना देवदार के विशाल वृक्ष से की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का संगठन देवदार के वृक्ष की तरह मजबूती से खड़ा है। इसे उखाड़ना तो दूर, कोई इसे उखाड़ने की सोच भी नहीं सकता। संगठन की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि इसे हिलाना भी आसान नहीं है।

 

राजनाथ सिंह के इस संबोधन में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। एक तरफ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और धामी सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया, तो दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत का अहसास कराते हुए तीसरी बार सत्ता में वापसी का संकल्प भी दिलाया। हरिद्वार की विस्तारित कार्यसमिति से भाजपा ने साफ संकेत दिया कि उसका अगला राजनीतिक लक्ष्य केवल सत्ता में वापसी नहीं, बल्कि पहले से बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाना है।

 

Advertisement
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts