Connect with us

अपराध

भीषण दुर्घटना : बेलपड़ाव में कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

 

कालाढूंगी। बेलपड़ाव में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से गायब मिला।

 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:31 बजे डायल 112 पर बेलपड़ाव में आईआरबी से कुछ पहले कार और बाइक की भिड़ंत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डियर डोना रिजॉर्ट से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे कार संख्या T 06264 UK 0600 C और डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या UK04H 5498 क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक हादसे में दम तोड़ चुके थे।

 

मृतकों की पहचान कोटाबाग के गिनतीगांव निवासी गौरव बजवाल पुत्र पुष्कर बजवाल और दर्शन सिंह के रूप में बताई गई है। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर नहीं मिला।

 

चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

 

 

Advertisement
Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts