Connect with us

उत्तराखण्ड

गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया स्मरण, जनसेवा और संघर्ष के आदर्शों को किया याद

 

गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया स्मरण, जनसेवा और संघर्ष के आदर्शों को किया याद

हल्द्वानी, 15 सितंबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर मंगलवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक योगदान को याद किया।

 

 

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस के ऐसे समर्पित नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा और जनता के हितों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद से अधिक महत्वपूर्ण जनता के प्रति जिम्मेदारी और समाज के लिए काम करने की भावना होती है। स्व. गुलाब सिंह ने अपने आचरण और संघर्ष के जरिए इस भावना को स्थापित किया।

 

 

सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह की सादगी, सहज व्यवहार, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। उनकी जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देना केवल एक वरिष्ठ नेता को याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।

 

 

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के संघर्ष और समर्पण ने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन से वर्तमान पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।

 

 

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित को प्राथमिकता दी। ऐसे नेताओं का जीवन नई पीढ़ी को यह संदेश देता है कि राजनीति केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और जनता की सेवा का जरिया है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के बताए मूल्यों को अपने सार्वजनिक जीवन में अपनाने तथा जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

 

 

इस अवसर पर हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, नीमा भट्ट, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, जगमोहन चीलवाल, गिरीश तिवारी, महेशानन्द, भुवन तिवारी, खीमानंद पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, एडवोकेट मनोज बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, देवेंद्र बिष्ट, मोहम्मद इमरान, राजू बिष्ट, शंकर कोहली, बब्लू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, गणेश टम्टा, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी और मन्नू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts