Connect with us

अपराध

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के कप्तान बदलेंगे; चुनावी नजर से भी अहम होगी तबादला सूची

उत्तराखंड में बड़े पुलिस फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के कप्तान बदलेंगे; चुनावी नजर से भी अहम होगी तबादला सूची

 

देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस महकमे में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर तबादलों को लेकर मंथन पूरा होने के बाद अब कई जिलों के एसपी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मैदानी और पर्वतीय, दोनों क्षेत्रों के जिलों में अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।

 

 

 

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय के प्रस्तावों पर विचार के बाद अधिकारियों की पहली सूची तैयार की जा चुकी है और इसे आगामी 15 सितंबर से पहले जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। इस सूची में विभिन्न जिलों में एसपी सिटी, एसपी देहात और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस अधिकारियों के तबादले भी शामिल हो सकते हैं।

 

 

 

तबादलों की संभावित सूची में लंबे समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों पर विशेष नजर बताई जा रही है। खबर के अनुसार, पिछले चार वर्षों में 30 महीने से अधिक समय तक एक ही जिले में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ जिलों के पुलिस कप्तान यानी एसएसपी-एसपी स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है।

 

 

 

राजधानी देहरादून में तैनात एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कार्यकाल भी तीन साल से अधिक हो चुका है। ऐसे में उनका तबादला भी संभावित माना जा रहा है। वहीं, एसपी देहात (विकासनगर) के पद से एसपी पंकज गैरोला के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद पहले से ही खाली चल रहा है। इसके अलावा एसपी ट्रैफिक एवं क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र चौधरी को हाल ही में एडीसी पद की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद यह पद भी रिक्त हो गया है।

 

 

 

ऐसे में पुलिस महकमे में होने वाला यह फेरबदल केवल नियमित प्रशासनिक बदलाव तक सीमित नहीं माना जा रहा। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसी कारण तबादला सूची को लेकर पुलिस महकमे के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी नजर बनी हुई है।

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, तबादलों के दायरे में ऐसे अधिकारी भी आ सकते हैं, जो लंबे समय से एक ही जिले में तैनात हैं। मैदानी और पर्वतीय जिलों में तैनात कुछ पुलिस कप्तानों को भी बदले जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम तस्वीर शासन स्तर से सूची जारी होने के बाद ही साफ होगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts