Connect with us

अपराध

हल्द्वानी : राजपुरा में हंगामे के बाद यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष समेत छह पर मुकदमा

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : राजपुरा में हंगामे के बाद यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष समेत छह पर मुकदमा

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में 22 अगस्त को हुए विवाद और हंगामे के मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

 

 

बताया गया है कि घटना के दिन राजपुरा चौकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। इस दौरान क्षेत्र में नशे का अड्डा होने का आरोप लगाते हुए विरोध किया गया। मामला बढ़ने पर भीड़ मौके पर पहुंच गई और कुछ घरों के आसपास हंगामा होने लगा। काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

 

 

घटना के बाद राजपुरा निवासी ज्योति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हेमंत साहू और अन्य लोगों ने भीड़ के साथ उनके घर में घुसकर अभद्रता की तथा उनकी निजता भंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

 

वहीं, पंकज कश्यप ने हेमंत साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि कांग्रेस नेता की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने उनकी शिकायत को भी मामले में शामिल करते हुए जांच आगे बढ़ाई है।

हेमंत साहू ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से शिकायत की गई है। उनका कहना है कि पुलिस टीम के साथ वह क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने पहुंचे थे, लेकिन किसी के घर में जाने का आरोप गलत है।

सिटी एसपी मनोज कत्याल के अनुसार, दो पीड़ितों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा दो अन्य शिकायतों की भी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts