Connect with us

अपराध

लोकेशन में फर्जीवाड़ा पड़ा भारी, नौ पुलिसकर्मी निलंबित कप्तान खुद ही पहुंच गए निजी कार से जवानों की लोकेशन लेने 

खबर शेयर करें -

लोकेशन में फर्जीवाड़ा पड़ा भारी, नौ पुलिसकर्मी निलंबित कप्तान खुद ही पहुंच गए निजी कर से जवानों की लोकेशन लेने

रुद्रपुर। ड्यूटी के दौरान लापरवाही और गलत लोकेशन बताने के मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी के औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी अपनी बताई गई ड्यूटी लोकेशन पर मौजूद नहीं मिले, जिसके बाद तत्काल यह कार्रवाई की गई। वहीं चार अन्य पुलिसकर्मियों से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, एसएसपी अजय गणपति मंगलवार देर रात निजी वाहन से जिले के विभिन्न पुलिस चेकिंग प्वाइंट और ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण करने निकले। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी लोकेशन पूछी गई, लेकिन कई जवानों ने कंट्रोल रूम को गलत जानकारी दी। जब एसएसपी संबंधित स्थानों पर पहुंचे तो वहां कोई भी तैनात नहीं मिला।

 

 

जांच में सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल पर मौजूद होने का दावा कर रहे थे, जबकि वे मौके से नदारद थे। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी ने तत्काल नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए।

 

 

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी निभाने में कोताही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts