Connect with us

अपराध

हल्द्वानी: रिटायर्ड DRDO कर्मचारी के बेटे का शव सड़क किनारे मिला, सिर पर चोट के निशान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रिटायर्ड DRDO कर्मचारी के बेटे का शव सड़क किनारे मिला, सिर पर चोट के निशान

 

 

हल्द्वानी। कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 41 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड DRDO कर्मचारी का बेटा और इंदिरापुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक का निवासी था।

 

परिजनों के अनुसार दीपक बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे घर से निकला था। वह अक्सर दोस्तों के पास रुकता था। शुक्रवार को लोगों ने उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर कमलुवागांजा रोड पर देखा। शव के पास उसकी चप्पल अलग पड़ी थी। युवक के सिर पर चोट थी और मुंह-नाक से खून बह रहा था।

 

सूचना पर कोतवाल सुशील जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।

 

परिजनों ने बताया कि दीपक लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक वह शराब भी पीता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts