उत्तराखण्ड
अलर्ट पर अवकाश घोषित : यहां 21 जुलाई मंगलवार को भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम के आदेश
21 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम के आदे

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 20 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई (मंगलवार) को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर अनुपम पाण्डेय ने 21 जुलाई (मंगलवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा 20 जुलाई 2026 को जारी किया गया है।
