Connect with us

अपराध

हल्द्वानी में हादसा….हल्दूचौड़ फिर बना मौत का हाईवे! फ्लाईओवर के पास कंटेनर ने पूर्व सैनिक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

 

हल्दूचौड़ फिर बना मौत का हाईवे! फ्लाईओवर के पास कंटेनर ने पूर्व सैनिक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

 

परसों चार की जान गई, आज पूर्व सैनिक की मौत… हल्दूचौड़ फ्लाईओवर के पास फिर हुआ दर्दनाक हादसा

हल्द्वानी/हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ फ्लाईओवर के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुरुवार सुबह पेशकारपुर निवासी 77 वर्षीय पूर्व सैनिक हरीश चंदोला सड़क पार कर दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पूर्व सैनिक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

गौरतलब है कि इसी हल्दूचौड़ फ्लाईओवर के पास दो दिन पहले भी एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया था। उस घटना के जख्म अभी ताजा ही थे कि उसी स्थान से कुछ आगे फिर एक और दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया।

 

 

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षित पैदल पार मार्ग और सख्त यातायात व्यवस्था लागू नहीं की गई तो ऐसे हादसे आगे भी लोगों की जान लेते रहेंगे।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts