Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के अलर्ट पर नैनीताल में कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

खबर शेयर करें -

 

भारी बारिश के अलर्ट पर नैनीताल में कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

 

10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 10 जुलाई को जनपद नैनीताल में अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शुक्रवार, 10 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन तथा अन्य आपदाओं की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts