Connect with us

अपराध

ज्योलिकोट में युवकों का स्टंट और हल्द्वानी पहुंचते ही गाड़ी सीज़, कमिश्नर दीपक रावत ने पोस्ट का लिया तत्काल संज्ञान

खबर शेयर करें -

ज्योलिकोट में युवकों का स्टंट और हल्द्वानी पहुंचते ही गाड़ी सीज़, कमिश्नर दीपक रावत ने पोस्ट का लिया तत्काल संज्ञान

सोशल मीडिया पोस्ट बनी सबूत, खतरनाक स्टंट पर चला प्रशासन का शिकंजा

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड में चलती कार से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को हल्द्वानी पहुंचते ही सीज कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, डॉ. ललित जोशी अक्षय पात्र प्रसाद सेवा का कार्य संपन्न कर हल्द्वानी लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक कार में सवार कुछ युवक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं और उसका वीडियो भी बना रहे हैं। इसे न केवल अपनी जान बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा मानते हुए उन्होंने घटना का वीडियो और फोटो फेसबुक पर साझा कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

 

पोस्ट का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं मंडल के कमिश्नर दीपक रावत ने स्वयं डॉ. जोशी से फोन पर संपर्क कर वाहन की लोकेशन ली। उस समय वाहन ज्योलीकोट से आगे बढ़ चुका था। प्रशासन ने तत्काल पुलिस को अलर्ट किया और वाहन के हल्द्वानी पहुंचते ही उसे सीज कर दिया।

 

 

डॉ. जोशी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि देवभूमि में आने वाले सभी लोगों से यातायात नियमों और सार्वजनिक मर्यादा का पालन कराने की भावना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सभी का स्वागत करता है, लेकिन यहां की गरिमा और सड़क सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक आगंतुक की जिम्मेदारी है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts