Connect with us

अपराध

काशीपुर : शरारत बनी मौत की वजह… एयर प्रेशर से सहकर्मी की आंत फटी, इलाज के दौरान समीर ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें -

काशीपुर : शरारत बनी मौत की वजह… एयर प्रेशर से सहकर्मी की आंत फटी, इलाज के दौरान समीर ने तोड़ा दम

काशीपुर/नोएडा। काम के दौरान हुई एक “शरारत” ने एक मजदूर की जिंदगी छीन ली। नोएडा के रबूपुरा स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में सफाई कर्मचारी समीर की सहकर्मियों की हरकत के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार 16 जून की सुबह कंपनी में तीन सफाई कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान सहकर्मी दिलशाद और जीशान ने मजाक-मजाक में एयर प्रेशर पाइप का इस्तेमाल किया। आरोप है कि प्रेशर पाइप को समीर के शरीर में लगाकर हवा भर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

घटना के बाद समीर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि तेज एयर प्रेशर के कारण उसकी आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हालत लगातार बिगड़ती गई और कई दिनों तक इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।

मृत्यु के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद समीर का पार्थिव शरीर काशीपुर लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

समीर काशीपुर का रहने वाला था और चार बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। उसकी मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार वह अपनी बहनों की शादी और घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए काम करने बाहर गया था, लेकिन यह हादसा पूरे परिवार पर भारी पड़ गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts