Connect with us

उत्तराखण्ड

दुःखद : उत्तराखंड से बड़ी खबर: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड से बड़ी खबर: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

देहरादून। उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भारत के दिग्गज निशानेबाज और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जसपाल राणा का निधन हो गया है। उन्होंने 49 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

 

 

जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह निशानेबाजी की दुनिया में देश का बड़ा नाम रहे और बाद में बतौर कोच नई प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहे थे।

 

 

जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा हाल ही में म्यूनिख से भारत लौट रहे थे। वह आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय दल के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में टीम के साथ गए थे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद वह टीम के साथ नई दिल्ली वापस लौटे थे।

 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से लौटने के बाद फ्लाइट में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया कि उन्हें हृदय संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जसपाल राणा भारतीय शूटिंग के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। बाद में कोच के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई युवा निशानेबाजों को तैयार किया।

वह ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के कोच भी रह चुके थे। खेल में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करने और निशानेबाजी को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

जसपाल राणा का जाना भारतीय निशानेबाजी के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत माना जा रहा है।

उनके निधन पर खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts