Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदलेगा, उत्तराखंड में चार दिन भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

खबर शेयर करें -

पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदलेगा, उत्तराखंड में चार दिन भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

 

 

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस ने परेशानी बढ़ा दी है, जबकि पर्वतीय जिलों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि अब मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 मई को प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

 

 

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम बिगड़ सकता है। कई स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

संभावित खराब मौसम को देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, नदी-नालों के आसपास लोगों को सावधान करने और आपदा से निपटने वाली टीमों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है।

 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों पर सतर्क रहें और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों में जाने से परहेज करें। अगले कुछ दिनों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज गर्मी से राहत तो देगा, लेकिन सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts