Connect with us

अपराध

रानीखेत से नाबालिग युवती लापता, अज्ञात नंबर से बोली- “हल्द्वानी पहुंच गई हूं”

 

रानीखेत से नाबालिग युवती लापता, अज्ञात नंबर से बोली- “हल्द्वानी पहुंच गई हूं”

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील क्षेत्र के ग्राम डूंगरा से 17 वर्षीय एक नाबालिग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है और 21 मई 2026 को अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई।

 

 

परिजनों के अनुसार घटना के समय युवती की मां घास लेने जंगल गई हुई थीं। जब वह घर लौटीं तो बेटी घर पर नहीं मिली। काफी देर तक आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार ने खुद स्तर पर कई स्थानों पर खोजबीन की, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

मामले में उस समय नया मोड़ आया जब युवती की एक सहेली ने परिवार को जानकारी दी कि लापता लड़की ने किसी अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल फोन से कॉल कर बताया कि वह हल्द्वानी पहुंच गई है। साथ ही उसने रहने के लिए कमरे की व्यवस्था करने की बात भी कही।

 

 

परिवार का कहना है कि युवती अपना निजी मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई है। वहीं उसके पिता रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए हैं। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

 

रानीखेत पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उस अज्ञात मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाने में लगी है, जिससे युवती ने संपर्क किया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts