Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : भवाली के व्यापारी नेता नरेश पांडे को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई

भवाली के व्यापारी नेता नरेश पांडे को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई

भवाली में मंगलवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी नेता नरेश पांडे को नैनीताल पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, नैनीताल की एक युवती ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर नरेश पांडे पर शादी का झांसा देने और धमकी देने के आरोप लगाए थे।

 

 

हालांकि बाद में युवती की ओर से सोशल मीडिया पर एक बयान भी सामने आया, जिसमें उसने दावा किया कि कुछ लोगों के दबाव में आकर उसने यह आरोप लगाए थे। दूसरी ओर नरेश पांडे ने भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे साजिश करार दिया है।

 

 

मंगलवार सुबह करीब सात बजे नैनीताल पुलिस पांडे के आवास पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

इस संबंध में मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी प्रकाश महरा ने बताया कि नैनीताल पुलिस टीम सुबह भवाली पहुंची थी और नरेश पांडे को पूछताछ के लिए लाया गया है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts