Connect with us

अपराध

दरोगा को धमकाकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार, कार भी पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमों का पाठ पढ़ा उतार दी आरती

दरोगा को धमकाकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार, कार भी पुलिस ने कब्जे में ली

हल्द्वानी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता करना एक युवक को भारी पड़ गया। ड्यूटी पर तैनात दरोगा और पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, 10 मई की रात कोतवाली हल्द्वानी पुलिस तिकोनिया क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ‘कबाड़ी कबाब’ के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को रोका गया। पुलिस जब वाहन का चालान करने लगी तो चालक भड़क गया और ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगा।

 

 

आरोप है कि युवक ने पुलिसकर्मियों को गालियां दीं और “वर्दी उतरवा देने” तक की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, वह पुलिस के आदेशों की अनदेखी करते हुए मौके से कार लेकर फरार हो गया।

 

 

मामले में उप निरीक्षक आरती की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 154/2026 के तहत धारा 132, 221, 351(2)(3) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ग्राम भवान सिंह नवाड, लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल कार संख्या UK 18B 1989 को भी कब्जे में ले लिया गया है।

 

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts