Connect with us

उत्तराखण्ड

स्कूल की छुट्टी : उत्तराखंड के इस जिले भीषण गर्मी को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी

 

देहरादून जिले मे गर्मी ने हालात गंभीर कर दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा लू और अत्यधिक तापमान को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ-साथ शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की भीषण गर्मी छोटे बच्चों के लिए खासतौर पर खतरनाक साबित हो सकती है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी अस्पतालों में हीट वेव से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों, कूलिंग व्यवस्था और इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया है।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

स्कूल की छुट्टी : उत्तराखंड के इस जिले भीषण गर्मी को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी

 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts