Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के भाई हैं जिन्हें बाघ ने मार डाला

खबर शेयर करें -

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के भाई हैं जिन्हें बाघ ने मार डाला

काठगोदाम क्षेत्र से एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आई है। भाजपा के काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के सगे बड़े भाई कमल सिंह बिष्ट को आज सुबह बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीरज बिष्ट काठगोदाम स्थित अपने आवास में रहते हैं, जबकि उनके चचेरे बड़े भाई कमल सिंह बिष्ट गांव में ही अपने मकान में रह रहे थे।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी आसपास के गांवों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं और लगातार गश्त व ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल इलाके में बाघ की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भदूनी में बाघ का कहर जारी, तीसरी घटना में किसान की मौत से दहशत और आक्रोश

 

 

 

 

नैनीताल जिले के भदूनी गांव में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में कमल सिंह बिष्ट (पुत्र इंदर सिंह) को खेत में काम करते समय बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लगातार तीसरी घटना है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता की जानकारी पहले से होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिससे एक के बाद एक जानें जा रही हैं।

 

 

 

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि जब तक बाघ को पकड़ने या मारने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक क्षेत्र में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

 

 

 

फिलहाल पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है। लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

 

 

भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने बताया कि काठगोदाम से लगे भीमताल ब्लॉक विकास खंड के भदयूनी निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट कल देर शाम से घर के पास से गायब हो गया था, परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रात तक कोई जानकारी नहीं मिला। आज गांव के लोगों के साथ ही वन विभाग के लोगों ने खोजबीन शुरू की। आज सुबह जंगल में कमल का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया।

 

 

 

 

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते दिवस उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से इस क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा बाघ देखे जाने को जानकारी दी। विभाग से कोई ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया था, विभाग ने एस मामले में लापरवाही बरती। ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।

 

 

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts