Connect with us

अपराध

हल्द्वानी : महिला दरोगा पर फर्जी प्रमाणपत्र का आरोप, बेरोजगार संघ ने शुरू किया ‘ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट’

हल्द्वानी में महिला दरोगा पर फर्जी प्रमाणपत्र का आरोप, बेरोजगार संघ ने शुरू किया ‘ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट’

हल्द्वानी। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने अपने नए अभियान ‘ऑपरेशन थंडर ब्लास्ट’ के तहत पुलिस विभाग में तैनात एक महिला दरोगा पर शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि संबंधित महिला अधिकारी वर्तमान में हल्द्वानी में तैनात है।

कंडवाल के अनुसार, महिला दरोगा ने अपनी शैक्षणिक योग्यता में 10वीं मुरादाबाद, 12वीं इलाहाबाद और स्नातक जोधपुर से पास होने का उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12वीं की अंकतालिका जिस संस्थान—भारतीय शिक्षा संस्थान, इलाहाबाद—से जारी बताई गई है, वह किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध नहीं है।

संघ का कहना है कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत भारत सरकार और शिक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी में इस संस्थान का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला। प्रेस वार्ता के दौरान संघ की ओर से एक कथित “लाइव डेमो” भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें फोन पर हुई बातचीत के आधार पर यह दावा किया गया कि वर्ष 2012 तक की मार्कशीट 15 हजार रुपये में तैयार कर दी जाती है।

इसके अलावा, स्नातक की डिग्री राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जोधपुर से जारी बताई गई, जिसे भी संघ ने फर्जी करार दिया है। इस दौरान संगठन के महासचिव सजेंद्र कठैत सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

हालांकि, कस्तूरी न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ये सभी आरोप उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा लगाए गए हैं।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts